- Hindi News
- गोलू मर्डर : गोलू के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लगाई गुहार
गोलू मर्डर : गोलू के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लगाई गुहार
लाडवा|पांच वर्षीयमासूम गोलू किडनैप और मर्डर केस में कार्रवाई होने से परिजन आहत हैं। गोलू के पिता शत्रुघन साहनी ने हताश होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि उसके पड़ोस के कुछ लोगों ने रंजिशन उसके पांच वर्षीय पुत्र गोलू का गत 13 अगस्त को अपहरण किया था। इसकी शिकायत थाना लाडवा में की थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 17 अगस्त को एक खाली प्लॉट में बोरे में भरकर उसका शव बुरी हालत में मिला। जिन लोगों पर उसने शक जताया, पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब उक्त लोग उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। अब उसने पीएम मोदी को पत्र लिखा।
लाडवा| पत्रकारों से बातचीत करते गोलू के पिता शत्रुघन।