पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता निशानेबाजों का किया स्वागत

विजेता निशानेबाजों का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | संतनिश्चल सिंह पब्लिक स्कूल लाडवा के पांच विद्यार्थियों ने दिल्ली में हुई अखिल भारतीय अंतर विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय की प्राचार्या अमरजीत कौर संधू ने बताया कि दिल्ली में 10 सितंबर से 16 सितंबर तक अखिल भारतीय अंतर विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के अरविंद, नितिश, जोरावर सिंह, हरसिमरन सिंह और लवप्रीत सिंह ने बेहतर निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अपने प्रदर्शन की बदौलत पांचों खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। विद्यालय के चेयरमैन वरयाम सिंह कर्ण शूटिंग अकादमी के कोच जगबीर सिंह ने भी उपलब्धि पर सम्मानित किया।