पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजन सिर पर देख मंडी की खामियां दूर करने में जुटा अमला

सीजन सिर पर देख मंडी की खामियां दूर करने में जुटा अमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा| गेंहूंके सीजन को देखते हुए मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरी मंडी का दौरा किया। मंडी में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अनाज मंडी में पांच सफाई कर्मचारी लगाकर गंदगी को उठवाया। सभी वाटर कूलरों की रिपेयरिंग का कार्य भी शुरू कराया। वहीं मंडी में लगी शेडों अन्य बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को लगाया। मंडी में बने मूत्रालय शौचालयों की साफ-सफाई शुरू कराई। सचिव जसबीर सिंह ने मंडी में पड़े कबाड़ उठाने वाले ठेकेदार को लिखित नोटिस जारी किया। आदेश दिए कि मंडी में जितना भी पुराना फसली कबाड़ पड़ा है उसे उठाया जाए। जसबीर सिंह ने बताया कि सीजन शुरू होने से पहले सभी वाटर कूलर, मूत्रालय, शौचालय , सड़कों, मंडी गेटों फडों की मरम्मत हो जाएगी।

लाडवा| अनाजमंडी़ का निरीक्षण करते मार्किट कमेेटी सचिव जसबीर सिंह अन्य।