- Hindi News
- 15 करोड़ से होगा लाडवा का विकास, सांसद विधायक ने सुनी समस्याएं
15 करोड़ से होगा लाडवा का विकास, सांसद विधायक ने सुनी समस्याएं
लाडवा| सांसदराजकुमार सैनी ने कहा कि शहरों की तर्ज पर सभी गांवों का विकास करने का सरकार ने संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव का समान रूप से विकास किया जाएगा। सैनी ने बुधवार को गांव प्रहलादपुर, कालीरानो, सुल्तानपुर, गुढा, गुडी, छपरा, जोगीमाजरा, ध्यांगला आदि में सभाएं की। उनके साथ लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी भी साथ में थे। सांसद ने गांव कालीरनों में तीन लाख रुपए, गांव सुल्तानपुर में चौपाल के लिए 8 लाख रुपए, गांव गुढा में फिरनी निर्माण के लिए 4 लाख रुपए, गांव गुढी में विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपए, गांव छपरा में गली निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।