दिल्ली में आम आदमी की हुई जीत : अंसल
आपके पूर्व हलका संयोजक धर्मराज अंसल ने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत ने भाजपा समेत अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 14 फरवरी 2014 को अपने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। एक वर्ष बाद पुन: दिल्ली में पूर्ण भारी बहुमत से 14 फरवरी को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर शेर सिंह, सतीश कुमार, बलविंद्र, राजिंद्र, रविंद्र आदि उपस्थित थे।