सभी करें अपने मत का प्रयोग
लाडवा|वरिष्ठ नागरिकसंगठन लाडवा के प्रधान सतपाल गुप्ता ने कहा कि जिस घर में क्रोध होता है, वहां विनाश निश्चित है।
सतपाल गुप्ता छोटी धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रोध, लोभ, मोह अंधकार मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु हैं। इसलिए इनपर नियंत्रण रखना जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि उन्हें 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।