- Hindi News
- लघु नाटिका भाषण से बेटी बचाने का संदेश दिया
लघु नाटिका भाषण से बेटी बचाने का संदेश दिया
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय मेहरा में हरियाणा राज्य स्काउट एंड गाइड के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य थी। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। केवल उन्हें मौका प्रोत्साहन देने की जरूरत है। स्कूली बच्चों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका के साथ-साथ कविता भाषण के माध्यम से प्रकाश डाला गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डीओसी दलबीर मलिक, बीईओ बलजीत सिंह, प्राचार्य चंद्रशेखर कौशिक, जसवंत सिंह, जगीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, निर्मल सिंह, विरेंदर कालिया, रामपाल सिरोहा, अश्वनी शर्मा, सुधीर अग्रवाल, रमेश कुमार, ममता, प्रवीण कुमार, लाभ सिंह, राजविंद्र कौर और किरण मौजूद थी।
लाडवा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य