पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
और इधर, सड़क बनी नहीं कि सामग्री भी ले गए वापस

>चार महीने पहले बनी सडक में आए गड्ढे

भास्करन्यूज|लाडवा

गांवबपदाके सरकारी स्कूल से लेकर लाडवा तक बनी तीन किलोमीटर की सड़क चार महीने में ही टूटने से लोगों में रोष है। मंगलवार को बपदा वासी रणबीर सिंह, राजपाल, मामचंद, सुखदेव मेहता, अजीत सिंह, सतपाल, कर्ण सिंह, अजैब सिंह, रामस्वरूप, मदनपाल, जय सिंह, नर सिंह, तेजवीर, धर्मपाल और बलदेव ने सरकार लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बपदा के सरकारी स्कूल से लेकर लाडवा तक की सड़क महज चार महीने पहले बनी थी। तभी से ही टूटनी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है, जिसके चलते सड़क अब टूटनी शुरू हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने सड़क पर लगभग 14 फुट तक पत्थर गुटका डाला था। इसके बावजूद सड़क महज 12 फुट की बनाई गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क बनाने में तारकोल की जगह रेत का प्रयोग अधिक किया गया है। अब सड़क पर पैच वर्क का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन से सड़क निर्माण में बेहतर सामग्री का प्रयोग कर इसे दोबारा बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया तो उन्हें मजबूरन डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

मौके पर करुंगा जांच

लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ आशीष सहरावत ने कहा कि वे खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे। अगर ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहरावत ने कहा कि सड़क में ठीक सामग्री लगाकर इसे चकाचक बनवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़े।

लाडवा| सड़कनिर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर रोष जताते बपदा वासी।

इस्माइलाबाद|गांव खेड़ीशहीदां में लम्बे अरसे से सड़क निर्माण के लिए पड़ी सामग्री को दोबारा से उठाने पर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने विभाग पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण दरबारा सिंह, तख्त सिंह, टहल सिंह, करतार सिंह, बलवंत सिंह, बलकार सिंह, हरभजन सिंह आदि ने बताया कि लंबे समय से गांव की फिरनी की सड़क टूटी पड़ी थी। इसको लेकर कई बार लोगों ने इस सड़क को बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद इस सड़क को बनाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने करीब एक साल पहले बाकायदा टेंडर निकाले थे। इसके बाद सड़क बनाने के लिए सामग्री भी सड़क के किनारों पर डाल दी गई थी। अब इस सामग्री से सड़क बनाना तो दूर, सामग्री को वहां से उठाया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर सड़क को शीघ्र बनवाया जाए।