कल होगा इजहार-ए-मोहब्बत
युवाओं पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का खुमार
लाडवा|फूलों सेमहकते बसंत में 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे पर युवा इजहार-ए-मोहब्बत करेंगे। वेलेंटाइन-डे से पहले ही युवाओं में इसकी खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए युवा उपहारों की खरीददारी में जुटे हुए हैं। युवाओं पर वेलेंटाइन-डे का जुनून इतना है कि महंगाई भी बेअसर साबित हो रही है।
गिफ्ट गैलरी के मालिक ने बताया कि आम दिनों में खरीददारी करने के लिए 10-15 युवाओं की भीड़ लग रही थी। वहीं पिछले दो दिनों से गिफ्ट खरीदने वालों की अच्छी संख्या गैलरी में रही है और हर कोई महंगा गिफ्ट खरीदने में लगा हुआ है। वहीं वेलेंटाइन डे का क्रेज देखते हुए गिफ्ट फूल बेेचने वालों ने वेलेंटाइन डे को लेकर भी तैयारी कर ली है। इस बार युवा पर्सनल गिफ्ट खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैंं।
हार्ट और लव बर्ड की मांग
गिफ्टगैलरी में युवाओं को हार्ट और लव बर्ड खासतौर पर पसंद रहे हैं। साथ ही युवक दोस्ती के लिए कार्ड और फोटो फ्रेम को भी खरीद रहे हैं। इस बार गिफ्ट 15-40 रुपए महंगे हुए हैं। पिछली बार जो गिफ्ट 15 रुपए में बिक रहा था वही इस बार 35-40 रुपए में बिक रहा है। वहीं जो टेडी बीयर 150 रुपए का था वह अब 200-250 रुपए तक बिक रहा है।