आईजी कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू
इंदिरागांधीनेशनल कॉलेज लाडवा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ बीडीपीओ कंवरभान नरवाल ने किया।
उन्होंने एनएसएस कैडेट्स को समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रविश चौहान ने एनएसएस के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुनीता रानी ने शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अरविंद गर्ग, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. हरनीत कौर, प्रो. वंदना गुप्ता, डॉ. सुमन सिवाच, प्रो. रजनी सैनी, प्रो. शिवानी और प्रो. मनीषा मौजूद थी।