कार दुर्घटना में घायल की मौत
लाडवा|लाडवा-बाबैन मार्गपर कार दुर्घटना में रविवार को गंभीर रूप से दो घायलों में से एक व्यक्ति राजीव की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सोमवार देर रात को मौत हो गई। गौरतलब है कि रविवार रात गांव भालड़ के नजदीक एक स्कोडा कार के आगे अचानक एक गाय के आने से कार का संतुलन बिगड़ गया था, जिसमें कार में सवार तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति अनुज की मौके पर ही मौत हो गई थी।