पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी पेंशनर 14 फरवरी तक खाते खुलवाएं : सुशील

सभी पेंशनर 14 फरवरी तक खाते खुलवाएं : सुशील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|जिला परिषदकी डिप्टी सीईओ रेनू जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में लाडवा के सभी बैंक प्रबंधकों अधिकारियों की बैठक हुई। नपा सचिव सुशील कुमार ने बताया कि बैठक में पेंशन धारकों के खाते खुलने से संबंधित रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि 14 फरवरी तक सभी बुढ़ापा, विधवा और विकलांग पेंशन धारक अपने खाते खुलवा लें। रेनू जैन ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पेंशनधारक को खाता खुलवाने में समस्या का सामना ना करना पड़े।