पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों के दाम नहीं बढ़ाए तो दिल्ली में डटेंगे किसान

फसलों के दाम नहीं बढ़ाए तो दिल्ली में डटेंगे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी|पानी अबसिर से ऊपर जा चुका है। खेती में घाटे के सिवा कुछ नहीं बचा है। जब सरकार महंगाई बढ़ा सकती है तो फसलों के दाम क्यों नहीं।

आज भी फसल को सरकार कोडिय़ों के भाव खरीदती है। यही वजह है कि घाटे का सौदा बन चुकी खेती के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। मांगों को नहीं माना गया तो दिसंबर में दिल्ली का घेराव करेंगे। किसानों ने ये हुंकार भरी भारतीय किसान संघ के बैनर तले नई अनाज मंडी जगाधरी में। किसान नेताओं ने पहले मंच से अपनी बात रखी और बाद में प्रदर्शन करते हुए सचिवालय में डीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। वहीं, मुख्य अतिथि कन्या गुरुकुल देवधर के संस्थापक ओम प्रकाश गांधी ने कहा कि इस समय किसानों की हालत बहुत खस्ता है। वहीं, सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए भारतीय किसान संघ हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक आचार्य देवव्रत ने कहा कि जब तक बाबू एसी में से निकलकर किसानों की दशा को नजदीक से नहीं देखेंगे। किसानों को जगरूक नहीं किया जाएगा।

व्यपारी वर्ग किसानों का शोषण करना बंद नहीं करेंगे, तब तक किसानों की हालत सुधर नहीं सकती। इस समय किसान को उसकी लागत से भी कम रेट में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।





वहीं, उत्तर प्रदेश महामंत्री श्यामवीर त्यागी ने कहा कि जब तक जिला अधिकारी मूक दर्शक बन बैठे रहेंगे तब तक किसानों का शोषण होता रहेगा।

सरकार की पकड़ इस समय किसानों पर नहीं है। सरकार चाहे जितना मर्जी किसानों को सब्सिडी देदे। कितने भी कर्ज माफ कर दे। कुछ नहीं हो सकता। एक तरफ तो व्यपारी किसानों को लूट रहा है दूसरी ओर सरकार सब्सिडी देकर किसानों को खुश करने में लगी है।



दिल्ली घेराव करने का निर्णय



सुबह से दोपहर तक चले सम्मेलन के अंत में निष्कर्ष निकाला गया कि यदि सरकार फसलों का वाजिब दाम नहीं देती और स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाता तो दिसंबर माह में दिल्ली का घेराव किया जाएगा। दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों समेत खाने-पीने की चीजों की सप्लाई बंद कर देंगे। यदि सरकार ने जोर जबरदस्ती की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।



ये रहे मौजूद:



मौके पर जिला अध्यक्ष अंबाला सरदार राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष यमुनानगर रामबीर सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर, प्रदेश सचिव धर्मवीर सिंह थंब