- Hindi News
- पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने की खुदकुशी
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने की खुदकुशी
फिरोजपुर | प|ीकी बेवफाई से परेशान होकर युवक ने जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली। थाना लक्खोके बेहराम के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात गांव महमा के सरपंच ने पुलिस को खेत मजदूर सतनाम सिंह (27) द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि सतनाम सिंह की प|ी राजबीर कौर के पड़ोसी युवक बख्शीश के साथ अवैध संबंध थे।
सतनाम के घरवालों के बयानों के आधार पर राजबीर कौर और बख्शीश के विरुद्ध खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।