पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के खिलाफ आयोग पहुंचीं पूर्व सांसद

विधायक के खिलाफ आयोग पहुंचीं पूर्व सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क| भोपाल

साड़ीके पल्लू से हाथ पोंछने वाले सिवनी के निर्दलीय विधायक दिनेश राय के खिलाफ पूर्व सांसद भाजपा नेता नीता पटेरिया ने शनिवार को राज्य महिला आयोग में शिकायत कर दी। पूर्व सांसद ने इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन से भी बात की। इसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े प्रतिनिधिमंडल नीता पटेरिया के साथ आयोग पहुंचा। नीता पटेरिया ने कहा कि विधायक से भाभी या बहन का कोई रिश्ता नहीं है। ही वो मेरे घर आते-जाते हैं। सार्वजनिक मंच पर मेरे पल्लू से हाथ पोंछ कर उन्होंने केवल मर्यादा तोड़ी, बल्कि मेरा अपमान भी किया। आयोग में शिकायत इसलिए की ताकि कार्रवाई हो सके। उधर, सिवनी विधायक राय ने कहा कि मैंने पल्लू से हाथ पोंछा, लेकिन वह एक मजाक था। मंच पर हास-परिहास का दौर चल रहा था, तभी पास में खड़े एक भाजपा नेता ने ही मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। मैं उन्हें बहन मानता हूं।





लेकिन अब वे राजनीति कर रही हैं। नगर पालिका के चुनाव सामने हैं, इसलिए बेवजह प्रकरण को तूल देकर अब मेरा अपमान किया जा रहा है।