पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैंसी इबोला मामलों की समन्वयक नियुक्त

नैंसी इबोला मामलों की समन्वयक नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅशिंगटन| अमेरिकीविदेश मंत्री जॉन कैरी ने भारत में अमेरिका की पूर्व राजदूत नैंसी पावेल को विदेश विभाग में इबोला मामलों की समन्वयक नियुक्त किया है। अपनी इस नयी भूमिका में पावेल इबोला संकट से निपटने में विभिन्न देशों की सरकारों समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ विदेश विभाग की योजनाओं की कमान संभालेंगी और इस संकट के प्रति त्वरित और वास्तविक वैश्विक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगी। ओबामा ने पिछले सप्ताह इबोला को ‘वैश्विक खतरा’ घोषित किया था जो ‘वास्तव में वैश्विक प्रतिक्रिया’ की मांग करता है। अटलांटा में 16 सितंबर को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की बैठक में ओबामा ने पश्चिमी अफ्रीका में खतरनाक रूप लेती इबोला महामारी से उत्पन्न खतरे से निपटने की अमेरिकी सरकार की रणनीति का खाका भी पेश किया था।



इस रणनीति के चार लक्ष्यों में इबोला को उसके मूल स्थल पश्चिमी अफ्रीका में ही नियंत्रित करना, क्षेत्र में इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों को कम करना, व्यापक वैश्विक भागीदारी और समन्वय तथा क्षेत्र तथा उसके बाहर वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाना शामिल है।