मकसूद ने दिलाई पाकिस्तान टीम को जीत
सिडनी | पाकिस्तानने अपने पहले अभ्यास मैच में शानदार जीत दर्ज की। साेहैब मकसूद (93*) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने ब्लैकटाउन ओलिंपिक पार्क ओवल मैदान पर सोमवार को बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए 247 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने 48.1 ओवरों में हासिल कर लिया। टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (81) और महमुदुल्लाह (83) की धैर्यपूर्ण पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 246 रन बनाकर आउट हो गई। हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने 31 रन बनाए।
भारत और अफगािनस्तान के बीच अभ्यास मुकाबला आज
सीधाप्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 3 पर सुबह 9 बजे से