पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौधरियों के डेरे

चौधरियों के डेरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपसी मेलजोल विवाद निपटाने के लिए बनीं खापों पर भी राजनीति का असर दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि हाल ही में कुछ खापों के प्रतिनिधियों ने खाप से जुड़े लोगों को साफ कह दिया था कि चुनाव लड़ना है तो अलग हो जाइये। वहीं, कुछ खाप ऐसी हैं, जो पंचायती उम्मीदवार खड़ा करती हैं। यह तय है कि जाट बहुल में जाट नेताओं का ही वर्चस्व रहता है। इसी कारण खापों का महत्व भी बढ़ा है। खापों ने जहां-जहां अपने वजूद का दावा जताया है, वहां पर बिखराव के कारण रिजल्ट कुछ और भी रहे हैं। किस खाप का कहां असर, कौन जीते, क्या रहे समीकरण इसी पर रिपोर्ट।

सर्वखाप पंचायत की महिला प्रधान संतोष देवी को इनेलो ने हलका बेरी से पार्टी का टिकट दिया है। कंडेला खाप प्रधान टेकराम कंडेला भी पहले इनेलो की राजनीति करते रहे। वर्ष 1991 में उन्होंने इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। टिकट मिलने से खफा होकर वह इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैंं। समैण बिठमड़ा खाप से जुड़े और सर्वजाट खाप पंचायत के प्रवक्ता रहे सूबेसिंह समैण ने भी टोहाना से इनेलो का टिकट मांगा था। पार्टी ने टिकट नहीं दिया, इसलिए नाराज चल रहे हैं।

प्राचीन काल से ही गांवों की संख्या के आधार पर सबसे छोटी इकाई तपा बनाई गई है। कई तपे मिलाकर बारहा और कई गांवों को मिलाकर खाप बनाई गई थी। खाप सामाजिक तौर पर आपसी सहमति से बनाई हुई संस्था है। राजा हर्षवर्धन के समय 643 ई. में भी पंचायतों और खाप का जिक्र है। गौत्र आधार पर श्योराण खाप, सांगवान खाप, दहिया खाप, हुड्डा खाप, दलाल खाप, कादियान खाप, बूरा खाप, ढुल खाप, भनवाला खाप, लाठर खाप, काजल खाप आदि हैं। सामाजिक तौर पर सतरोल खाप, जाटू खाप चौरासी, सात बांस खाप, नंदगढ़ चुडाली खाप, बरहा कलां बारहां, हाट बारहा, झारसा 360 आदि हैं।

कुल वोट : 5,12,667* समीकरण : पिछलेचुनाव में आनंद दांगी, सरोज मोर, विनोद जीते। महम चौबीसी का इतिहास अपना पंचायती उम्मीदवार खड़ा करने का रहा है और अपने जिताए भी हैं।

कुल वोट : 14,04,460* समीकरण : 2009में पिरथी, परमवीर, नरेश, रामनिवास, विनोद भ्याणा, सरोज मोर, रणदीप सुरजेवाला और जगबीर मलिक जीते। जाट आंदोलन से बनी यह खाप िपछले चुनाव में नहीं थी।

पूरे हरियाणा में केवल महम चौबीसी खाप ने ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर खाप ने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से फैसला