पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर: पानी घटते ही घरों को लौट रहे लोग

जम्मू-कश्मीर: पानी घटते ही घरों को लौट रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क|श्रीनगर

श्रीनगरमें पानी कम होते ही लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। सेना के शिविरों से लोगों का धीरे-धीरे जाना शुरू हो गया है। लाेग अपने टूटे आशियानों को समेटने में लगे हुए हैं। अस्पतालों में महामारी के शिकार भी पहुंचने लगे हैं।

जम्मू कश्मीर में फंसे पीओके के 68 नागरिक सेना द्वारा बनाए गए पुल का इस्तेमाल करके अपने घरों को वापस लौटे हैं। श्रीनगर में बुधवार को भी राहत कार्य चलता रहा। अभी भी लोगों को पानी वाले इलाकों और मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि कोई शव बरामद नहीं हुआ है। श्रीनगर के मेडिकल कैंप अस्पतालों में संक्रमण के मरीज आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर मरीज खुजली, सीने में संक्रमण और अतिसार के लक्षणों वाले हैं। डाक्टरों का कहना है कि हमने इतनी जल्दी संक्रमण फैलने की उम्मीद नहीं की थी। पानी कम होने के कारण बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं।