नाकों पर करें वाहनों की जांच
जिलेमें निर्धारित स्थानों पर लगाए गए नाकों पर वाहनों की बारीकी से जांच की जाए और इन वाहनों में अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री अथवा निर्धारित सीमा से अधिक नगदी पाई जाती है तो जब्त कर ली जाएगी। ये बात डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने रविवार काे बैठक करते हुए कही।
रिटर्निंगअधिकारियों को जांच करने के निर्देश
उन्होंनेकहा कि कोई भी व्यक्ति एक समय में 20 हजार से अधिक का भुगतान नहीं कर सकता। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति बैंक के माध्यम से एक लाख रुपए या इससे अधिक का लेनदेन करता है तो संबंधित बैंक को इस बारे में जिला प्रशासन को सूचित करना होगा।
उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच करने के निर्देश जारी किए। उम्मीदवार के चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए है और उनके खर्च की जांच पड़ताल 5, 9 13 अक्टूबर को की जाएगी।
बैठक में हुडा के प्रशासक एवं आदर्श आचार संहिता और खर्चा के नोडल अधिकारी पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी आरसी बिधान, रोहतक के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फौगाट, एसडीएम महम एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मुनीश नागपाल, हुडा के संपदा अधिकारी एवं कलानौर के रिटर्निंग अधिकारी अमित गुलिया, नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविन्द्र यादव, उप-निगम आयुक्त वाईसी गुप्ता, एटीपी ऐके वार्ष्णेय, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी मनीष गुप्ता, तहसीलदार चुनाव जेसी मेहता आदि उपस्थित रहे।