भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक के साथ पूजन, कलशयात्रा से बढ़ी शोभा
भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र रानीला में शनिवार से मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं रजत जयंती महोत्सव शुरू हो गया। सुबह 6:40 बजे श्री जी का जलाभिषेक एवं महाशांतिधारा संपन्न हुई। नित्य-नियम पूजन के साथ विधान मुनिराज के मंगल प्रवचन हुए। सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य श्रुतसागर ससंध के सानिध्य में सुदर्शन कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने ध्वज गीत सुनाकर श्रदालुओं को मुग्ध कर दिया। साढ़े दस बजे 201 इंद्राणियों द्वारा पीले रंग की साड़ी पहन सिर पर मुकुट माला धारण कर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भोपाल, रोहतक के मशहूर बैंड की मधुर ध्वनि के बीच भजनों की प्रस्तुति होती रही। कलश यात्रा के साथ लोगों ने मंदिर परिसर पर परिक्रमा की।
जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने किए दर्शन: महोत्सवके पहले दिन मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने भगवान आदिनाथ के दर्शन के बाद आरती की।
तत्पश्चात आचार्य श्रुतसागर महाराज के चरणों में नारियल चढ़ाकर मंगल आशीर्वाद लिया। बाहर से आए कलाकारों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराही गई।
ये रहे मौजूद
ट्रस्टके चेयरमैन उद्योगपति विजय कुमार जैन, प्रबंधकारिणी के प्रधान तिलक जैन, सीए नव हिंद जैन, अरुण जैन, राजीव जैन एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों को मनके की माला पटका बैज, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अशोक गोयल, प्रधान व्यापार मंडल संजय छपारिया रानीला सरपंच सुनील, विजय अग्रवाल, महेश जैन, सुभाष जैन, दया जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, आदिश जैन, ललित जैन, विजय जैन, विकास दलाल, सुदर्शन जैन, जिनेंद्र जैन, प्रबंधकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
रोहतक. रानीलामें मानस्तम्भ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं रजत जयंती महामहोत्सव में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के जन स्वांस्थय मंत्री घनश्याम सर्राफ पूजा अर्चना करते हुए।