दंपती ने पौधरोपण करने के बाद किया गृह प्रवेश
मदीनागांव में पर्यावरण को बचाने के लिए अनोखी पहल की गई। शादी करके आए नवविवाहित दंपति ने पौधारोपण कर ग्रह प्रवेश किया। ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में यह मुहिम निरंतर रूप से जारी रहेगी। पर्यावरण संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष युद्धवीर दांगी ने बताया कि बदलते परिवेश में निंरतर बढ़ रहे कारखानों की वजह से लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है।
इससे धरती बंजर मौसम में भी निंरतर परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि समिति की तरफ से गांव में हर नवविवाहित जोड़े से गृह प्रवेश से पहले एक पेड़ अवश्य लगवाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें भ्रूण हत्या करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आज नवविवाहित दंपति सुमित शिक्षा से पोधरोपण करवाया गया। मौके पर नवनियुक्त सरपंच कर्म सिंह फौजी, अंकुश, जगदीप सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।