सेंट मेरी आदर्श स्कूल को राज्यपाल से मिला अवॉर्ड
महम | हिमाचलप्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांव बहुअकबरपुर में स्थित सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित मदीना गांव के आदर्श इंस्टीटयूशनल ऑफ एजुकेशन को शिक्षा सृष्टि बेस्ट इंस्टीटयूशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को रोहतक के एक गार्डन में आयोजित समारोह में स्कूल प्राचार्य फादर जेस संस्था के निदेशक जयनारायण दांगी ने अवॉर्ड लिया। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड प्राप्त करने वाली संस्थाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।