हवन कर बेटी बचाने पढ़ाने का दिया संदेश
महम |वसंत पंचमी के मौके पर भराण के बीआरएम पब्लिक स्कूल में हवन किया गया, इसमें छात्रों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रिंसीपल राकेश ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह फरमाणा गांव में भी अनुसूचित एवं पिछड़ा कल्याण युवा वर्ग समिति सदस्यों ने मां सरस्वती का पूजन कर वंदना की। इस दौरान रामनिवास, दयान्नद, राजपाल, भल्लेराम, कर्णसिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।