छोटूराम ने किसानों में जगाया स्वाभिमान
महम|बलंभा गांवमें छोटूराम के 135वें जन्मदिवस पर किसानों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। किसानों ने कहा कि किसान के मन में स्वाभिमान पैदा करने वाले अकेले छोटूराम थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान के हित और अंग्रेजों के कानूनों को खत्म करवाने में लगा दिया। इस दौरान सूबेदार जयनारायण, पूर्व सरपंच हवासिंह, मनोज, सुमेर फौजी, इंद्रसिंह, सतबीर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।