पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टर अस्पताल में ताला लगाकर फरार

मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टर अस्पताल में ताला लगाकर फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहनौर में निजी क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस

गोहानारोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल मरीज की मौत होने पर परिजन बिफर पड़े। इसपर चिकित्सकों ने डेड बॉडी को अस्पताल से बाहर निकाल दिया तथा खुद मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर चिकित्सकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में रोड जाम कर दिया। सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने सहित अस्पताल को ताला लगाने के बाद परिजन माने। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक इमलीगढ़ निवासी सुनील पुत्र रिसाला 45 हलवाई का काम करता था। वीरवार रात को उसे सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए शहर के गोहाना रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने दवा इंजेक्शन दिए, लेकिन आराम नहीं मिला। सुबह 4 बजे के लगभग मरीज ने दम तोड़ दिया।

निकालदिया अस्पताल से बाहर

मरीजके साथ आए इमलीगढ़ निवासी अजीत अहलावत, रघबीर, प्रेमसिंह, धमेंद्र, मोजी, रामप्रसाद आदि ने बताया कि पहले उनसे जमा करा लिए गए।

मरीज को आराम नहीं हुआ तो उन्होंने उसे पीजीआई ले जाना चाहा, लेकिन अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने यहीं इलाज करने की बात कही। स्थिति काबू से बाहर हुई तो उन्हें पीजीआई ले जाने के लिए बोला गया। आधा घंटा तक एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें सांत्वना देने की बजाए स्ट्रेचर सहित डैड बॉडी को अस्पताल से बाहर कर दिया तथा खुद ताला लगाकर फरार हो गए।

जांचके बाद होगा मामला दर्ज

इसबारे में थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जांच करने के उपरांत उन्हें रिपोर्ट देगी। इस दौरान अस्पताल का रिकॉर्ड भी चेक किया जाएगा। रिपोर्ट में क्या आता है उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

घर पर क्या लापरवाही हुई नहीं पता : डॉक्टर

^इसबारें में डॉ. सुमन कादयान का कहना है कि बच्चे की ओरनाल गले में लिपटी हुई थी, इससे उसको बचाया नहीं जा सका। जहां तक बच्चे की मां का सवाल है उसे हमने बिल्कुल नॉर्मल हालत में डिस्चार्ज किया था। उनके घर पर जाकर उसके घर जाकर क्या लापवाही बरती गई वे कुछ नहीं कह सकतीं।

महम. अस्पतालपर जड़ा ताला।

महम. मृतकके परिजनों से बातचीत करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...