पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन में 89 फीसदी रेलकर्मियों का मतदान, 11 अप्रैल से हड़ताल का ऐलान

समर्थन में 89 फीसदी रेलकर्मियों का मतदान, 11 अप्रैल से हड़ताल का ऐलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सातवेंपे कमीशन सहित अपनी मांगों के पक्ष में हड़ताल के लिए समर्थन जुटा रहे रेलवे कर्मचारियों ने पक्ष में दो दिन में 89 फीसदी मतदान किया। साथ ही सर्वसम्मति से 11 मार्च को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को नोटिस देने साथ ही 11 अप्रैल से सुबह छह बजे से हड़ताल का ऐलान हुआ। एनजेसीए एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने 25 जनवरी से 10 फरवरी के बीच जन जागरण पखवारा मनाया गया। इसके बाद 11 12 फरवरी दो दिन हड़ताल के पक्ष में मतदान की अपील की गई थी। इसके परिप्रेक्ष्य में रोहतक शाखा के कुल 1100 में से 985 रेल कर्मचारियों ने समर्थन में मतदान किया। शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों के नेत़ृत्व में आंदोलन किया जाएगा। मांगाें के समर्थन में 11 मार्च को महाप्रबंधक को नोटिस दी जाएगी और 11 अप्रैल को हड़ताल शुरू होगी। मतदान के दौरान प्रधान आरडी जांगलान, विरेंद्र, साधूराम, राजनाथ, योगेश शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी, संगीता, निक्की, पहलवान, हरिओम शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...