- Hindi News
- कांग्रेस राज में ही समाज के लोगों के हित सुरक्षित
कांग्रेस राज में ही समाज के लोगों के हित सुरक्षित
प्रदेशसरकार द्वारा हरियाणा केस कला एवं कौशल विकास बोर्ड गठित करने पर सेन समाज की ओर से पुराने बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार को प्रदेश स्तरीय सभा की गई, जिसमें शिरकत करने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछड़ा सेन समाज के हित केवल कांग्रेस राज में ही सुरक्षित हैं।
इनेलो पर हमला करते हुए हुड्डा ने कहा कि इनेलो दो बार सत्ता में आई। एक बार महम कांड दूसरी बार कंडेला कांड हुआ। जबकि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है।
दूसरा मोदी का जादू भी खत्म हो चुका है। भाजपा अब दूसरे दलों के बागी नेताओं के दम पर सरकार बनाने का सपना देख रही है। भाजपा को सोचना चाहिए, जो नेता दशकों तक अपनी पार्टी में रहकर अपना नहीं हुआ, वह भाजपा में आकर क्या वफादारी निभाएंगे। ऐसे नेता केवल स्वार्थ पूरा करना चाहते हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, सांसद शादीलाल बतरा, विधायिका शकुंतला खटक, मेयर रेणु डाबला, प्रो वीरेंद्र सिंह, जयदीप धनखड़ और सैन समाज के नेता धर्मबीर सैन, बलवान, लायक सिंह, रामफल सेन, ओमप्रकाश बलवंत सैन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
सांसदसे मिलने के लिए मंच पर अव्यवस्था
सांसददीपेंद्र हुड्डा से मिलने के लिए समाज के लोगों में काफी उत्सुकता रही। इसके चलते मंच पर अव्यवस्था दिखी।
दीपेंद्र के करीब पहुंचने के लिए युवा मंच के ऊपर पहुंच गए, जहां दीपेंद्र ने भी हाथ मिलाकर उनका जोश बढ़ाया। इसके चलते काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
सैन समाज के कार्यक्रम में स्वामी काे सम्मानित करते सासंद दीपेन्द्र हुडा
दीपेंद्र ने कहा, बतरा अंकल ने आने में लिया समय
सांसददीपेंद्र हुड्डा से पहले राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा ने समाज के लोगों को संबोधित किया। बतरा 10 से 15 मिनट तक भाषण देते रहे। लंबा समय होने के कारण लोग उठकर चलने लगे। तभी आयोजकों ने कहा कि हमें पता आप लोगों को भूख लगी है। शादीलाल बतरा ने अपना भाषण पूरा किया। इसके बाद दीपेंद्र हुड्डा ने भाषण देते हुए कहा, बतरा अंकल ने मेरे हिस्से का समय ले लिया। इसलिए मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा।