बीई बीटेक रिअपीयर के लिए आवेदन 29 तक
भैणी चन्द्रपाल में दंपती ने निगला जहर
महम।भैणीचन्द्रपाल गांव में एक दंपती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में किसी जहरीले पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। जहर से युवक की मौत हो गई जबकि उसकी प|ी का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। जीवित बची महिला ने मामले में अपनी सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महम थाना प्रभारी जगबीरसिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में पीडित महिला ने बताया कि उसका पति शराब का सेवन किए हुए था। उसका घर में परिजनों से झगडा हो गया। बाद में उसके पति ने किसी
बीई बीटेक रिअपीयर के लिए आवेदन 29 तक
रोहतक| एमडीयूने जुलाई 2014 में आयोजित बीई एवं बी टेक (फुल) के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर तथा बीई एवं बीटेक (री-अपीयर) के पहले, तीसरे, पांचवें, तथा सातवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और आठवें सेमेस्टर के वे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा परिणाम के आधार पर री-अपीयर के लिए परीक्षा फार्म जमा कराने के इच्छुक हैं, बिना विलंब शुल्क के 29 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा करा सकते हैं।