पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा आज

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | भाजपाजिले की कार्यकारिणी की बैठक 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे गोहाना अड्डा स्थित शिव धर्मशाला में जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया की अध्यक्षता में होगी। जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा ने बताया कि इसमें रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर, घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया जिला के सदस्यता प्रमुख धर्मबीर शर्मा उपस्थित रहेंगे। यह बैठक पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा की सभी जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला सदस्यता प्रमुख, सह सदस्यता प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक, चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी, विधायक, सभी पार्षद, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केन्द्र प्रमुख भाग लेंगे।