- Hindi News
- शुक्रवार को 31 एफडीआई प्रस्तावों पर होगा विचार
शुक्रवार को 31 एफडीआई प्रस्तावों पर होगा विचार
नई दिल्ली| विदेशीनिवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की 19 दिसंबर को होने वाली बैठक में 31 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रस्तावों पर विचार होगा। पहले यह बैठक मंगलवार को होनी थी। बोर्ड जिन एफडीआई प्रस्तावों पर विचार करेगा उनमें एचडीएफसी बैंक, र|ाकर बैंक और नोवार्टिस हेल्थकेयर के प्रस्ताव शामिल होंगे। इन 31 प्रस्तावों में से नौ प्रस्ताव ऐसे हैं जिन पर एफआईपीबी ने पूर्व की बैठकों में फैसला टाल दिया गया था।
इन नौ प्रस्तावों में प्योरप्ले इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स (मारीशस), आईएनएक्स म्यूजिक, एएसवी यूरोपा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, हैलीयार्ड हेल्थ इंक (यूएस) और बेलूर बेयिर बायोटेक शामिल हैं। तेवाफार्म इंडिया प्राइवेट, जीएमयू इन्फोसॉफ्ट प्राइवेट, यू इन्फोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड और मानसून कैपिटल एलएलसी, यूएस के प्रस्ताव भी इन नौ प्रस्तावों में शामिल हैं। अन्य निवेश प्रस्तावों में लॉसेन हास्पिटैलिटी कंसल्टिंग सा (स्विट्जरलैंड), स्प्रिंट टेलीकॉम इंडिया, महम नैय्यर एंड मिस सहर नैय्यर (पाकिस्तान) और सिंबायोटेक फार्मालैब शामिल हैं।