जोगेंद्र का पिता है कहकर मार दी गोली
जोगेंद्र का पिता है कहकर मार दी गोली
महम | निंदानागांव में देर रात अज्ञात युवकों ने नाम पूछ कर एक बुजुर्ग के पैर में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हा़े गए। घायल हो पीजीआई में दाखिल कराया गया है। महम पुलिस वारदात की गई एंगल से जांच कर रही है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि निदांना निवासी ओमप्रकाश का कहना है कि शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। शोर सुनकर बाहर आया तो देखा दो युवक घर के ऊपर बने चौबारे के दरवाजे के पास खड़े हैं। जब उसने पूछा कौन है तो एक युवक ने कहा कि जोगेंद्र कहां है। उसने कहा कि वह तो रिश्तेदारी में गया हुआ था। आप कौन हैं। ओमप्रकाश ने कहा, वह उसका पिता है। यह कहते हैं, दूसरे युवक ने कहा इसे भी सबक सिखा देते हैं। यह कर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। शोर सुनकर परिवार के दूसरे लोग गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।