पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को स्वस्थ करने का उठा चुके हैं बीड़ा : कुंडू

लोगों को स्वस्थ करने का उठा चुके हैं बीड़ा : कुंडू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | सीसरखास गांव में बालाजी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजित हुआ जिसमें समाजसेवी बलराज कुंडू मुख्यअतिथि थे। उन्होंने सहायता स्वरूप मंदिर में 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का जो स्नेह मिल रहा है वे उसे किसी कीमत पर नहीं भुला सकते। सैकड़ों लोग किसी किसी पार्टी का टिकट लेकर मैदान में आते हैं, लेकिन हर कोई विधायक नहीं बन पाता। उन्होंने कहा कि महम क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ करने का उन्होंने जो बीड़ा उठाया है वह आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।