महम गोहानारोड पर स्थित गिरोत्रा बैंक्वेट हाॅल में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आरके सलूजा डीजीएम मंडल कार्यालय पीएनबी रोहतक मुख्यातिथि होंगे। महम स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि अध्यक्षता महम नगर पालिका के पार्षद सोमनाथ गिरोत्रा करेंगे।