- Hindi News
- मुफ्त सुविधा के बाद भी एक्स रे की फीस ~60
मुफ्त सुविधा के बाद भी एक्स-रे की फीस ~60
सरकारीअस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवा के साथ विभिन्न प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जाने की घोषणा के बाद भी महम के सामान्य अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है। अभी भी अस्पताल में मौजूद एक्स-रे विभाग के कमरे पर निर्धारित फीस लिखी हुई है।
इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज इसे पढ़कर भ्रमित हो रहे हैं। मरीज कमरे के ऊपर लिखी फीस देखकर एक्स-रे करवाने से बचने लगे हैं। कर्मचारियों द्वारा बरती गई लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। एसएमओ सहित अन्य चिकित्सक हर दिन एक्स-रे रूम के सामने से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देकर इस लिखी गई फीस को पुतवाने की जहमत नहीं उठाई है।
एक्स-रे विभाग में लिखी फीस।