निंदाना को हराकर रोहतक बना विजेता
महम| निंदानागांव में दो दिवसीय शुकुन वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जगहों से आई 14 टीमों ने भाग लिया। खेल आयोजक संदीप ने बताया कि फाइनल मुकाबला रोहतक तथा निंदाना गांव की टीमों के मध्य हुआ, जिसमें रोहतक ने 15-8, 15-7 से निंदाना की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ट्राफी सहित 11 हजार तथा उप विजेता टीम को नकद 7 हजार एक सौ रुपए का इनाम दिया गया। इस दौरान रोहतास सोनी संजय, अजीत, नरेश, मोनू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।