पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकोस्लोवाकिया में खेलेगी भैणी भैरो की छोरी

चेकोस्लोवाकिया में खेलेगी भैणी भैरो की छोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम| डॉ.रामचंद्र कन्या विद्यापीठ की छात्रा संजू पुत्री जयभगवान निवासी भैणी भैरो का विश्व स्तरीय किक-बाक्सिंग की टीम में चयन हुआ है। चेकोस्लोवाकिया के पराग शहर में 10 से 15 नवंबर के मध्य होने वाली इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। स्कूल निदेशक डॉ.आरसी पूनिया प्राचार्य दर्शना देवी ने बताया कि किक बाक्सिंग आॅफ फेडरेशन इंडिया द्वारा भारत की टीम में कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें उनके स्कूल की कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि संजू अंतरराष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड सिल्वर मेडल प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।