- Hindi News
- रोज लगने वाले जाम से नहीं मिल रही मुक्ति
रोज लगने वाले जाम से नहीं मिल रही मुक्ति
कस्बेके भिवानी स्टैंड पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को मुक्ति नहीं मिल रही है। हर दिन यहां काफी देर तक वाहनों की लाइनें लगी रहती हैं। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी अक्सर जाम के दौरान नजर नहीं आते। दुकानों के आगे चौक चौराहों पर रेहड़ी चालकों द्वारा किया गया अतिक्रमण जाम में अहम भूमिका निभा रहा है।
ट्रैफिककंट्रोल करने की सुिवधा नहीं
इसकेअतिरिक्त रोहतक, भिवानी, लाखनमाजरा अन्य पहुंच मार्ग पर जाने वाले छोटे वाहनों द्वारा निर्धारित जगह पर अपने वाहन खड़े कर बीच रोड पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरना भी शामिल है। शहरवासी दिनेश, अजय, बिरजू, शक्ति, दलीप, जितेंद्र सैनी, पप्पू, आनन्द आदि ने बताया कि कई बार एंबुलेंस भी जाम में काफी देर तक फंसी रहती है। ऐसे में मरीज के साथ कोई भी दुर्घटना घट सकती है। उनका कहना है कि कस्बे के किसी भी चौक पर लाल बत्ती अन्य तरह ट्रैफिक कंट्रोल करने की सुविधा नहीं है। दिशा सूचक बोर्ड भी नदारद हैं। लोगों ने जाम से मुक्ति दिलवाए जाने के लिए दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमणों सहित खड़े होने वाले अवैध वाहनों को हटवाएं जाने की अधिकारियों से गुहार लगाई है।
कस्बे के भिवानी स्टैंड पर लगा वाहनों का लंबा जाम।