पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श गांव फरमाणा में पानी भरने से लोग परेशान

आदर्श गांव फरमाणा में पानी भरने से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शगांव फरमाणा खास की गली में कई दिनों से पानी भरा है। जुलाना से आते समय यह गांव में घुसने का मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग के पास में तालाब है। पिछले दिनों बारिश हुई तो तालाब का पानी एकाएक इतना बढ़ा कि वह साथ लगती मुख्य गली में भर गया। यहां से जाने-आने वाले को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

बड़े वाहन तो किसी तरह पानी के अंदर से निकल जाते हैं लेकिन छोटे वाहन बीच गली में ही बंद हो रहे हैं। कई मकानों के अंदर पानी घुसने की बात भी सामने आई है। नजदीक रहने वाले गांववासी मोनू, संजय, कृष्ण, ईश्वर, मंगतराम, कर्मबीर, अशोक आदि ने बताया कि सरपंच द्वारा तालाब की रिटर्निंग वाल नहीं कराई गई। हर साल बारिश के समय गली का यही हाल होता है। सरपंच सहित अन्य अधिकारियों को कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने पानी निकासी का प्रबंध करने सहित समस्या का समाधान किए जाने की तरफ कोई कदम नहीं उठाया।

क्या बोले गांववासी

^जयभगवान ने बताया कि माली गांव में जाने वाले सड़क मार्ग तालाब के पास बसी कॉलोनी की हालात खराब है। दर्जन के करीब घरों में रहने वाले लोगों के लिए पानी मुसीबत बन गया। प्रत्येक काम के लिए उन्हें गली में भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समस्या गंभीर है कोई सुनवाई नहीं कर रहा।

^प्रकाश ने बताया कि पानी भरे हुए दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका। यहां मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। खतरनाक जीव भी पानी से निकलकर घरों में रहे हैं। प्रशासन मामले का समाधान करे तो ठीक है।

^सुरेश ने बताया कि आदर्श गांव है लेकिन कई जगहों के हालात खराब हैं। बाईपास से गांव में घुसने वाले मुख्य मार्ग पर तालाब का पानी भरा है। पैदल वाहन सहित निकलने में काफी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। सरपंच को इसकी जानकारी है लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा।