पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी करें आचार संहिता का पालन : रामलाल

सभी करें आचार संहिता का पालन : रामलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाने विधानसभा चुनाव के लिए तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने बुधवार को अपने सभी 43 घोषित प्रत्याशियों को रोहतक बुलाकर उन्हें विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। साथ ही प्रत्याशियों से उनकी जरूरतों, परेशानियों और बिखरे कार्यकर्ताओं के बारे में भी रिपोर्ट ली। टिकट वितरण के बाद से प्रत्याशियों की बगावत और विरोध को देखते हुए ये बैठक बुलाई गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने अध्यक्षता की।

रोहतक के हिसार रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सभी घोषित उम्मीदवारों से रामलाल ने विधानसभा क्षेत्र में की जाने वाली केंद्रीय नेताओं की सभाओं के समय और नेता के लिए भी जानकारी जुटाई। साथ ही बिखरे हुए कार्यकर्ताओं को जोडऩे और उनकी रिपोर्ट भी प्रदेश नेतृत्व को सौंपने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश के चुनाव प्रचार प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी और प्रदेश सहप्रभारी अनिल जैन सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही रामलाल ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अधिक सतर्क रहने की भी सलाह प्रत्याशियों को दी गई। आचार संहिता का पूरा पालन करते हुए प्रशासनिक आयोग के अधिकारियों को आपत्ति उठाने का मौका दिया जाए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पिछले शासनकाल में गुंडाराज और वंशवाद हावी रहा।

नएनेताओं को संस्कृति से कराएंगे अवगत

कैलाशविजयवर्गीय ने कहा कि दूसरे दलों से पार्टी में आने वाले नेताओं को भाजपा की संस्कृति के बारे में समझाया जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी की संस्कृति से पूर्ण रूप से अवगत कराया जाएगा। टिकट मिलने से नाराज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वालों के बारे में संगठन की दृष्टि से पार्टी मजबूत नहीं थी।

रोहतक. बीजेपीप्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते रामलाल।