पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सास पर बहू को खाने में जहर देने का आरोप, केस दर्ज

सास पर बहू को खाने में जहर देने का आरोप, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम। महमचौबीसी के गांव भैणी-चंद्रपाल में एक विवाहिता को उसकी सास द्वारा खाने में जहर देने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकेगा कि विवाहिता को खाने में जहर दिया गया है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस पीजीआई पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दी और होश आने पर पीड़िता के बयान दर्ज किए।