- Hindi News
- नामांकन के लिए पांच व्यक्तियों को ही मिलेगा प्रवेश
नामांकन के लिए पांच व्यक्तियों को ही मिलेगा प्रवेश
विधानसभाचुनाव के लिए 20 से 27 सितंबर तक जिला में चार स्थानों पर नामांकन किया जाएगा। नामांकन के लिए लघु सचिवालय परिसर, जिला विकास भवन, हुडा संपदा अधिकारी कार्यालय महम के एसडीएम कार्यालय का स्थान निर्धारित किया गया है।
नामांकन करने वाले स्थानों पर शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने जरूरी है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अवांछित तत्वों के दूर रखने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला के विभिन्न चार विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय परिसरों में चुनाव उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। ये आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 अन्य कानूनों के तहत सत कार्रवाई की जाएगी।