पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोह, माया का लाेभ नहीं, केवल सेवा करने आया हूं: सतीश दास

मोह, माया का लाेभ नहीं, केवल सेवा करने आया हूं: सतीश दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसके आनंद सिंह दांगी भाजपा के शमशेर खरकड़ा के बीच चल रही महम चुनाव की जंग में इनेलो के महंत सतीश दास भी कूद गए हैं।

मंगलवार को प्रचार अभियान का श्रीगणेश करते हुए महम, बहुअकबरपुर लाखनमाजरा में कार्यालय खोलते हुए कहा कि वे लंबे समय से सैमाण गांव स्थित सतगुरु मंदिर के महंत रहे हैं। इसके चलते मोह माया से दूर रहे हैं। राजनीति में तो केवल लोगों की सेवा करने आए हैं। महंत ने कहा कि उन्होंने कभी भी झूठ का सहारा नहीं लिया। पूरा चुनाव महम विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मिलकर ऐसे लोगों को सबक सिखाना है जो सत्ता प्राप्ति के बाद मलाई तो खाते रहे, लेकिन विकास के नाम पर एक पैसा भी गावों शहर में नहीं लगाया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही। इस मौके पर प्रदीप ढाका, सुरेन्द्र दलाल, नरेश बड़ा भैण, वेद भराण, जितेन्द्र बल्हारा प्रताप मदीना भी मौजूद रहे।

इनेलो प्रत्याशी भी उतरे चुनाव मैदान में

महम. कार्यकर्ताओंसे रूबरू होते इनेलो प्रत्याशी महंत सतीश दास।