- Hindi News
- अच्छे दिन का वादा कर भाजपा ने लोगों की भावना से खेला
अच्छे दिन का वादा कर भाजपा ने लोगों की भावना से खेला
विधायकआनंद सिंह दांगी का कहना है कि भाजपा गरीबों की नहीं, बल्कि साहूकारों की पार्टी है। केंद्र में आते ही केवल महंगाई बढ़ी, बल्कि किसान की फसल के दाम भी गिर गए। सीएम भूपेंद्र हुड्डा जहां धान के रेट बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख चुके हैं, वहीं मोदी जवाब नहीं दे रहे। इसी से भाजपा की नियत नीति का पता लग जाता है। मंगलवार को बहुअकबरपुर गांव से लेकर शाम सात बजे महम की अनाज मंडी में की गई जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने बताया कि 26 सितंबर को महम में नामांकन के दौरान सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। दांगी ने कहा कि भाजपा गरीबों की अपेक्षा साहूकार पूंजीपति लोगों की पार्टी है, जिसका आम आदमी से कोई संबंध नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले अच्छे दिन आने का प्रचार करके देश की जनता को गुमराह किया और सत्ता पर काबिज हो गई। सत्ता पर काबिज होते ही उसने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
महम. बहुअकबरपुरगांव में समर्थन मागंते विधायक आन्नद सिंह दांगी।
बहुअकबरपुर पहुंचे विधायक आनंद सिंह दांगी बोले