- Hindi News
- हरियाणा में चलेगा कांग्रेस फैक्टर: दांगी
हरियाणा में चलेगा कांग्रेस फैक्टर: दांगी
निवर्तमानविधायक आनन्द सिंह दांगी ने कहा कि तीन महीने में ही नरेन्द्र मोदी फैक्टर की हवा निकल गई है। प्रदेश में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फैक्टर चलेगा और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विकास के मुद्दे पर पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएंगे। विधायक दांगी शनिवार को शहीद विजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सुंदर पुर, भगवती पुर, घड़ोठी, इन्द्रगढ़, चांदी, खरेन्टी लाखन माजरा गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी भी नहीं है।
समर गोपालपुर में लोगों से मिलते निवर्तमान विधायक आनंद सिंह दांगी।