रोहतक | होर्डिंग्स लगाकर सीएम पर व्यक्तिगत टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम दलबीर सिंह ने भाजपा नेता मनीष ग्रोवर को नोटिस दिया है कि वे दो दिन के अंदर सुभाष चौक
सोनीपत स्टैंड पर लगे होर्डिंग्स हटा लें। नहीं तो आयोग खुद होर्डिंग्स हटाकर खर्च राशि संबंधित व्यक्ति से वसूल करेगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर के नाम से
सोनीपत सुभाष चौक पर दो जगह होर्डिंग्स लगाकर मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी लिखी हुई है। इसे लेकर कांग्रेस की ओर से लिखित शिकायत चुनाव अधिकारी को दी गई। चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के तहत किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जा सकती।