पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी निकासी का होगा स्थाई समाधान

पानी निकासी का होगा स्थाई समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महमके एक दर्जन गांवों के खेतों में बारिश का पानी भरा है। इसके चलते किसान की फसल केवल नष्ट हो गई, बल्कि समय पर पानी निकासी होने से अगली फसल के लिए भी बुआई नहीं हो पाती। भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा का आरोप है कि अगर विधायक समय पर ध्यान देते तो किसानों को आज ये दिन देखने पड़ते।

वे जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को अजायब, गिरावड़, निंदाना, बहलंबा, मोखरा और बहु-अकबरपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। अजायब में पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह पूर्व सरपंच राज सिंह, बल्लू, बिजेंद्र, काला, सुधीर, कृष्ण, महीपाल, दीपक दिलावर ने खरकड़ा का स्वागत किया, वहीं गिरावड़ में पूर्व सरपंच राजेश, प्रताप सिंह और वीरेंद्र ने अगुवाई की। खरकड़ा ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा केवल हलके में, बल्कि प्रदेश स्तर पर पानी निकासी के लिए विशेष योजना बनाएगी। इसके लिए जगह-जगह पंप हाउस बनाए जाएंगे, ताकि समय रहते खेतों से बारिश के पानी की निकासी की जा सके। खरकड़ा ने साफ कि हकीकत को दबाने के लिए विरोधी दुश्प्रचार करेंगे, ऐसे में उनके झांसे में आए।