पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार तीन युवकों ने कैंटर चालक से नकदी छीनी

बाइक सवार तीन युवकों ने कैंटर चालक से नकदी छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | तीनबाइक सवार युवकों ने एक कैंटर चालक से रविवार रात को 11 हजार रुपए छीन लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित कैंटर चालक ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में हनुमानगढ़ निवासी मंगलसेन पुत्र रामवतार ने बताया कि वह दिल्ली से गंगानगर जा रहा था। वह जैसे ही भैणी महाराजपुर गांव के नजदीक पहुंचा तभी ब्रेकर के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसकी कैंटर के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी। बाद में वे उसके साथ मारपीट करने लगे तथा उसकी जेब से पैसे छीनकर फरार हो गए। जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।