- Hindi News
- पिराई सत्र शुरू हुए सप्ताह बीता पर नहीं चालू हुआ राखी प्लांट
पिराई सत्र शुरू हुए सप्ताह बीता पर नहीं चालू हुआ राखी प्लांट
परेशान ग्रामीण आए सड़क पर, एसडीएम ने दिया समाधान का भरोसा
भास्करन्यूज | महम
शुगरमिल में पिराई सत्र शुरू होने के सप्ताह बाद भी राखी प्लांट को नहीं चलाया गया। ऐसा करने से नजदीक लगने वाले गांव मातो भैणी, भैणी सुरजन, भैणी महाराजपुर सहित महम कस्बे के लोग परेशान हो चले है। उनका कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उनके घरों, आंगन में लगातार काली राखी रही है।
इससे जहां उनका उठना बैठना मुश्किल हो गया है। राखी प्लांट चलाए जाने से खफा भैणी महाराजपुर गांव के लोग सोमवार को हाईवे पर जमा हो गए। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की तो सूचना मिलने पर एसडीएम दलबीर सिंह तहसीलदार दिनेश मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि है। चीनी बनाने के लिए जलाई जाने वाली बगास से पैदा होकर जो धुआं चिमनी से निकल रहा है उसके अंदर राखी भी हवा में रही है। जिससे वे परेशान हो चुके हैं। जिन व्यक्तियों को दमे सांस की बीमारी है उनका जीना दूभर हो गया है। मौके पर मौजूद एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
महम. जामलगाने की सूचना पर हाईवे पर एकत्रित लोगों से बातचीत करने पहुंचे एसडीएम तहसीलदार।