पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

नाबालिग पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम| मोखरागांव में रात को किसी ने एक नाबालिग के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे लड़की के कपड़ों में आग लग गई। आग लगने से लड़की का शरीर भी झुलस गया। पीड़ित के पिता ने इस बारे पुलिस को शिकायत दी है। लड़की के पिता वजीर सिंह ने बताया कि रात को करीब 11 बजे उसकी 7 साल की बच्ची अन्नु किसी काम से आंगन में आई। वहां पहले से ही कोई व्यक्ति खड़ा था। लड़की चिल्लाई तो वहां खड़े व्यक्ति ने लड़की के ऊपर तेजाब या पेट्रोल जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया जिससे लड़की के कपड़ों को आग लग गई। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।